राजधानी मार्ग स्थित मुख्य डाकघर में शनिवार को पूरे दिन सॉफ्टवेयर अपटेड करने का काम कराया गया। इससे दिनभर डाक संबंधी कार्य पूरी तरह से बंद रहे। ऐसे में डाक संबंधी कार्य कराने पहुंंचे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। बिना कार्य कराए लौटना पड़ा। पोस्टमास्टर नरेश चंद्र साहू ने बताया कि सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सॉफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य किया गया।