सावन माह में गंगा स्नान के लिए बिठूर घाट पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पहुंच रही हैं, लेकिन घाट पर रखे अस्थाई महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष जर्जर और टूटे पड़े हैं। सावन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं गंगा स्नान के लिए आती हैं, लेकिन पर्याप्त और सुरक्षित वस्त्र परिवर्तन कक्ष नहीं होने से उन्हें खुले में या असुविधाजनक परिस्थितियों में कपड़े बदलने को मजबूर होना पड़ता है।