लगातार बारिश के बाद नौबस्ता बंबा रोड पर जलभराव से हालात बेहद खराब हो गए हैं। सड़क और नाला एक समान नजर आने से वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी में बड़े-बड़े गड्ढे छिप जाने के कारण लोगों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। वाहन पानी में उतरते ही डगमगा जाते हैं, जबकि कई राहगीर संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।