फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली परिसर का नाला चोक होने से जलभराव

गंगाघाट कोतवाली परिसर स्थित प्रभारी निरीक्षक के आवास से लेकर सिपाहियों के आवास तक नाला चोक होने के कारण जलभराव है। इसकी वजह से मच्छरों की भरमार है। ऐसे में पुलिस जवानों की रात में नींद पूरी न होने से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने ईओ नगर पालिका मुकेश कुमार मिश्रा से की है। कोतवाली परिसर के पुलिस जवानों की मेस और प्रभारी निरीक्षक के आवास के पीछे के हिस्से में पालिका का नाला चोक होने के बाद उससे पानी का रिसाव होने के कारण करीब 50 मीटर के दायरे में जलभराव हो गया है। यदि जल्द सफाई न हुईं तो संक्रामक बीमारियां फैल सकती है। ईओ पालिका ने जल्द ही व्यवस्था दुरूस्त किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें