फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनखंडेश्वर चौराहे पर पाइपलाइन टूटने से बहता रहा पानी

शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jan 2026 10:47 PM IST

पीरोड में वनखंडेश्वर मंदिर चौराहे में रविवार देर शाम मुख्य पाइपलाइन टूटने से फव्वारे की तरह पानी निकला। सड़क पर पानी भरने से आवागमन भी घंटों बाधित रहा। इसका पता चलते ही जलकल विभाग ने आपूर्ति बंद कराई। जलकल विभाग के जीएम आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक संचार कंपनी ने केबल डालते समय पाइपलाइन तोड़ी है। 26 जनवरी को सुबह आपूर्ति और वहां ध्वजारोहण के बाद मरम्मत कराई जाएगी। संचार कंपनी को नोटिस देकर हर्जाना वसूला जाएगा। पीरोड निवासी अजीत, प्रकाश, मनोज कुमार, महेश आदि ने बताया कि वनखंडेश्वर चौराहे पर अचानक सड़क तोड़ते हुए फव्वारे की तरह पानी निकलने लगा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें