फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप की टीम को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, ग्राम प्रधान समेत तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव की गलियों में गुरुवार को टेक महिंद्रा कंपनी के तीन कर्मचारी कार की छत पर 360 डिग्री जीपीएस कैमरा लगाकर गूगल मैप पर अपडेट कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उनके चोर होने से अफवाह उड़ाई। इसके बाद पेड़ से बांधकर डंडे व लात-घूंसों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद तीनों कर्मचारियों को थाने ले गई। घायल कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें