फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौबस्ता हत्याकांड के बाद सूने पड़े घर, मृतकों के मकानों पर लटका मिला ताला

नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए पिता-पुत्र हत्याकांड के बाद मृतकों के घरों पर सन्नाटा पसरा मिला। चकेरी स्थित काशीराम कॉलोनी और सजारी गांव में उनके मकानों पर ताला लटका मिला, जबकि पड़ोसी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्तब्ध नजर आए। रविवार देर रात बाइक टकराने के विवाद में दबंगों ने पिता और उनके बेटों पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने चाकुओं और ईंट-पत्थरों से हमला कर पिता और एक बेटे की हत्या कर दी थी, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल और पुलिस कार्रवाई में जुटे रहे। इसी कारण मृतकों के घर बंद मिले। काशीराम कॉलोनी में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया कि परिवार बेहद सामान्य तरीके से रहता था और इस तरह की घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। कई लोग मृतकों के घर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें