कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने गुरूवार को केस्को के एमडी सैमुअल पॉल एन से केस्को मुख्यालय सिविल लाइंस में मुलाकात की और ज्ञापन दिया। इसमें शहर में बिजली की बदहाल व्यवस्था पर रोष जताया। कहा कि अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए। त्योहार आने वाले हैं। बिजली के बिल गलत आ रहे हैं। वो सही करके भेजे जाएं। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष सचान और युवा अध्यक्ष आयुष द्विवेदी ने कहा कि व्यापारियों के बिजली के बिल उनके उपभोग से कई-कई गुना ज्यादा आ रहे हैं। जिससे वो बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसका समाधान भी नहीं किया जा रहा है। केस्को का टोल फ्री नंबर उठता ही नहीं है।