भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने गुरुवार को भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर प्रदर्शन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी कंपनियों के पोस्टर जलाकर रोष जताया। कहा गया कि व्यापारी अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे। अमेरिका 50 प्रतिशत टैरिफ वापस ले।