कानपुर-लखनऊ के बीच रेल गंगापुल पर रेल पटरियों का परीक्षण होने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ाकर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। अब कॉसन खत्म कर 75 किमी. की रफ्तार से ट्रेनें निकासी जा रही है। जबकि पहले रेल पथ पर स्लीपर बदलने के कार्य के चलते पहले 20 व 45 किमी. की गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा था। मालूम हो कि बता दे कि मार्च से अप्रैल के बीच करीब 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर रेल गंगापुल के अप रेल लाइन के पुराने स्लीपर हटाकर एचबीम टाइप के नए स्लीपर लगाने का कार्य कराया गया।