फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टाटमिल और झकरकट्टी में ड्रोन से परखा गया ट्रैफिक, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए सुगम यातायात के निर्देश

झकरकट्टी बस अड्डा एवं टाटमिल चौराहे पर सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा और पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टाटमिल चौराहे से झकरकट्टी बस अड्डे तक ड्रोन के माध्यम से यातायात और जाम की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बसों के आवागमन, यातायात संचालन और संभावित जाम की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को यातायात को निर्बाध और सुगम बनाए रखने, बसों के संचालन में बाधा न आने तथा जाम की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें