कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में तिलकनगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें जीएसटी विभाग की ओर से पानमसाला, लोहा कारोबार पर कराई जा रही निगरानी पर रोष जताया गया। कहा गया कि इससे तो कारोबारियों में भय का माहौल हो गया है। आज इन ट्रेड़ों पर इस तरह की निगरानी है। आने वाले समय में अन्य में भी ऐसा हो सकता है। जल्द ही लखनऊ में एसजीएसटी कमिश्नर से मिलकर समस्या बताई जाएगी। व्यापारी आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।