उद्यमी और व्यापारिक संगठनों की ओर से शनिवार को कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों-व्यापारियों ने फूलों की होली खेलते हुए संगीत की धुन पर डांस किया। कोपेइस्टेट, दादानगर के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर ने लोगों का स्वागत किया। द रॉक बैंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, पनकी महंत कृष्ण दास जी महाराज, परमट मंदिर के महंत रमेश पुरी, हरीश इसरानी, आरपी सिंह, बलराम नरूला, अनिल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।