रूरा थाना क्षेत्र के शिवली-रूरा मार्ग पर कारी कलवारी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आर रहे बाइक सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया। रूरा-शिवली मार्ग पर कारी कलवारी गांव के पास डंपर ने बाइक सवार दौलपुर मढ़ौली निवासी बंकू (18), सुधीर (30), कन्नौज जिले के बिहारीपुर की नोएडा में रहने वाली आदर्शिता उर्फ लल्ली (35) व उनकी बेटी जानवी (15) को टक्कर मार दी। मौके पर ही बंकू, आदर्शिता व जानवी की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सुधीर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। परिजन ने बताया कि 28 मार्च को आदर्शिता के मायके रूरा थाना के दौलपुर मढ़ौली निवासी चाचा सुखवीर की मौत हो गई थी।