महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में परचून की दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल को दो चोरों द्वारा दिनदहाड़े चोरी कर लिया गया। सड़क पर मोटरसाइकिल से पैनल ले जाते हुए दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिनकी पहचान गांव के ही सोनू पुत्र जयबीर तथा किराए में रहने वाले विजय के रूप में हुई है। छतमरा में परचून की दुकान चलाने वाले वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रविवार दोपहर दुकान की छत पर पीछे के रास्ते से चढ़कर सोनू द्वारा एक बड़ा पैनल चोरी कर लिया गया। बगल में ही लगे दुकानदार कुलदीप के पैनल को भी सोनू द्वारा काटने का प्रयास किया गया लेकिन किसी के देख लेने पर वह एक पैनल लेकर अपने साथी विजय के साथ मोटरसाइकिल से भाग निकला।