गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवारा खुर्द मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी, मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन शव को लेकर अचलगंज स्थित कोरारी कलां के शिवबक्शखेड़ा चले गए। बताया कि वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।