फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में किशोर का चाय विक्रेता ने हाथ तोड़ा

कोतवाली गंगाघाट के राजधानी मार्ग आनंदनगर मोड़ के पास एक चाय विक्रेता ने 100 रुपये के लेनदेन में एक किशोर को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। लोगों के बचाव करने पर किशोरी की जांच बची। इसके बाद उसे उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं, पीड़ित द्वारा सोमवार को तहरीर दिए जाने की बात कही गई है। पोनीरोड श्रीनगर निवासी राजेश कुमार सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को उनके 17 वर्षीय बेटे ने राजधानी मार्ग आनंदनगर मोड़ स्थित एक चाय की दुकान में चाय पी। 100 रुपये चाय विक्रेता को दिए। वहीं, चाय विक्रेता ने रुपये न देने की बात कहते हुए बेटे की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पिटाई से बेटे का दायां हाथ टूट गया जिसका उपचार जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच कराई जा रही है साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें