सीएचएस स्पोर्ट्स हब के तत्वावधान में मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम में शनिवार को प्रथम थ्री गुणा थ्री सीएचएस हूप्स बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। 14 अप्रैल तक होने वाले इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग में 22 और बालिका वर्ग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग के पहले मैच में स्विश स्क्वाड ने वॉरियर को 9-3 से, दूसरे मैच में रावेन ने टीसीएस फोर को 10-5 से हराया, तीसरे मैच में टीसीएस फाइव ने रिम रैपर्स को 8-0 से हराया। बालिका वर्ग के पहले मैच में ग्रीनपार्क ने द स्क्वैश स्क्वाड को 3-2 से और दूसरे मैच में द फिक्सर्स ने सनशाइन हूपर्स को 9-0 से पराजित किया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ सीएचएस समूह के संस्थापक, पूर्व राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन की संरक्षक नेता यादव, ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन, प्राचार्या शिल्पी निगम, ज्योति विज, सपना चौहान आदि मौजूद रहीं।