फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन की ओर श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई

इस्कॉन की ओर से रविवार को सीटीआई चौराहा स्थित गुलाब गेस्ट हाउस से श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा ग्लोरी गार्डन गेस्ट हाउस, बर्रा बाईपास तक गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे, आरके तिवारी, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व सांसद राजाराम पाल, इस्कॉन के उत्तर भारत के सचिव देवकीनंदन प्रभु ने किया। इस दौरान देवकीनंदन प्रभु ने जगन्नाथ कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम भगवान श्री जगन्नाथ ही कलयुग में एक मात्र आश्रय हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। साथ ही संकीर्तन टोली के भक्तों ने कीर्तन किया। मृदंग, करताल, वाद्य यंत्रों के साथ हरे कृष्ण महामंत्र के कीर्तन, भगवान जगन्नाथ के गीतों पर भक्त आनंदपूर्वक नृत्य करते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया। रथयात्रा समाप्ति के बाद भगवान जगन्नाथ का महा प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें