फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोलू हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 01:03 PM IST

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हाथीपुर गांव में हुए चर्चित गोलू हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शुक्रवार सुबह पहुंचे। उन्होंने मृतक गोलू के भाई कुलदीप और अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा आर्थिक सहायता प्रदान की। सतीश महाना ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए कहा कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि 17 जून को हाथीपुर गांव निवासी गोलू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे किनारे मिला था। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में 38 दिन बाद भी पीएसी तैनात है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें