एसपी जेपी सिंह ने गुरुवार की शाम गंगाघाट कोतवाली में बैठक कर त्योहार के बाबत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पैदल गश्तकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। एसपी ने कोतवाली से पश्चिमी गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी में पैदल गश्त करते हुए गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक पैदल गश्त की। इस दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी दीपक यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।