फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर हुआ गड्ढा, दिख रही सरिया, हादसे का खतरा

Shikha Pandey Updated Mon, 06 Jul 2026 10:57 PM IST

कानपुर-शुक्लागंज को जोड़ने वाले नवीन गंगा पुल बीच सड़क पर एक और गड्ढा हो गया। इससे सरिया तक दिखने लगी है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुल की मजबूती पर सवाल उठाया है। वहीं, गड्ढे से बचने के लिए वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकलाने से हादसे का डर बना है। नवीन गंगा पुल पर पहले से ही करीब 12 फीट लंबा और छह फीट चौड़ा गड्ढा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क कराया था, लेकिन बारिश में पैचवर्क उखड़ने लगा। सोमवार को यहां से कुछ दूर पर एक और गड्ढा हो गया, जो करीब ढाई फीट लंबा और दो फीट चौड़ा है। गड्ढा होने से सरिया तक दिखने लगी है। डाकतार कॉलोनी निवासी डॉ. एसजी शुक्ला व सौरभ शुक्ला ने बताया कि पुल से लाखों लोगाें का आवागमन होता है। शुक्लागंज वालों के लिए किसी लाइफ लाइन से कम नहीं है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी को अनदेखी नहीं करनी चाहिए। राजधानी मार्ग निवासी वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि गड्ढों को तत्काल मजबूती से भरा जाना चाहिए। प्रेम नगर निवासी सुशील गौतम ने बताया कि पुल पर चलने वाले भारी वाहनों पर रोक लगे, ताकि पुल की मजबूती बनी रहे। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। गड्ढे को जल्द पैचवर्क कराकर भरा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें