फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में दिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के बाद सपाईयों ने प्रदर्शन कर किया पैदल मार्च

Shikha Pandey Updated Wed, 22 Jul 2026 12:06 AM IST

पेपर लीक मामले में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे जहां उनकी गिरफ्तारी के बाद नगर की राजनीति भी गर्मा गई और मंगलवार रात 10:30 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसते हुए पैदल मार्च कर कोतवाली गंगा घाट पहुंचे। जहां धरना देने के बाद पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता वापस हुए। मंगलवार रात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला की अगुवाई में 20 से अधिक कार्यकर्ता राजधानी मार्ग स्थित उनके निवास पर एकत्रित हुए जहां से पैदल मार्च करते हुए राजधानी मार्ग सब्जी मंडी पहुंचे। यहां प्रदर्शन करने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुए पेपर लीक मामले में निष्पक्षता से जांच कराने की बात कही साथ ही उनके नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। कार्यकर्ता कोतवाली गंगा घाट पहुंचे जहां कुछ देर के लिए कार्यकर्ता धरने पर भी बैठ गए मामला बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया इसके बाद सभी वापस हुए। इस दौरान वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तानाशाही बिल्कुल नहीं चलेगी आने वाले चुनाव में हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। छात्रों के साथ जो हो रहा है वह बेहद निंदनीय है। वहीं प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं में सभासद अभिषेक द्विवेदी, पूर्व सभासद रसीद, सुनील यादव, मिंटू निषाद, फुरकान, आजम खान, इशांत तिवारी, रूद्र शुक्ला, विक्रम भदोरिया, यशराज, अंशु, सोनी समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें