फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाॅर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गोविंदनगर क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हॉल एवं रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया। केशवनगर निवासी विकास दीक्षित का गोविंदनगर की एम-10 बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में द क्लब बैंक्वेट एंड रेस्टोरेंट है। इसके अलावा उन्होंने परिसर में एटीएस ग्रुप के नाम से कार्यालय भी बना रखा है। विकास के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजे दादानगर निवासी सफाई कर्मचारी राजू और राहुल काम कर रहे थे। इसी दौरान हाॅल के पीछे की ओर लगे कूलर के पास से अचानक शाॅर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने आसपास रखे सामान को चपेट में ले लिया। आग और धुआं उठता देख कर्मचारी राजू ने उन्हें फोन करने के साथ ही पुलिस और दमकल को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें