फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा, जोखिम में जान

शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jan 2026 11:39 PM IST

नवीन गंगापुल के फुटपाथ पर कानपुर कैंट छोर की ओर से होते हुए शुक्लागंज छोर तक अवैध तरीके से दुकानें लगाई जा रही हैं। भारी संख्या में बीच पुल पर लोग वाहन खड़े कर जान जोखिम में डालते हुए खरीदारी करते हैं। पीक ऑवर्स में इसी कारण जाम लगना शुरू होता है जिस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। चार साल पहले जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के कल्लूपुरवा हाईवे मार्ग पर लगी अमरूद मंडी के पास कार खड़ी कर चार युवक अमरूद खरीदने जैसे ही कार से उतरे पीछे से आया डंपर सभी को रौंदते हुए निकल गया जिसमें सभी की मौत हो गई थी। इसके बाद भी जिला प्रशासन इस ओर लापरवाही बरत रहा है। नवीन गंगापुल से रोजाना लाखों की संख्या में वाहन शुक्लागंज-कानपुर के बीच दौड़ते हैं। इसकी परवाह किए बगैर पुल के कानपुर छोर के फुटपाथ से सब्जीमंडी, मूंगफली, बिस्किट आदि की दुकानें लग जाती हैं। खरीदारी करने के लिए दो और चार पहिया वाहन सवार अचानक रूक जाते हैं। इससे किसी भी रोज बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, पुल मार्ग इस कारण सकरा हो जाता है और सुबह-शाम लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्लागंज छोर पर दुकान लगाने वालों को कुछ दिन पहले ही हटाया गया था। कानपुर छोर की कैंट पुलिस को भी इस बारे में बताया जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें