पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पावर हाउस मार्केट में ग्राहक बनकर एक जालसाज ने ज्वेलर्स की दुकान में गहने लेने के बाद फर्जी यूपीआई से बीस हजार की पेमेंट मोबाइल में दिखाकर गहने ले जाने के फिराक में था। तभी ज्वेलर्स ने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री मोबाइल चेक करने के दौरान पकड़ लिया। आसपास के बाकी दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए और जालसाज को पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।