फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी तक पहुंचा धक्का-मुक्की का मामला, राजेंद्र पाल गौतम ने जारी किया वीडियो

सतीश महाना के खिलाफ उतरे कांग्रेसियों की भाजपाइयों से झड़प का मामला शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेता व सांसद राहुल गांधी तक पहुंच गया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दावा किया कि पार्टी के अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने राहुल गांधी को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद राजेंद्र पाल गौतम ने वीडियो जारी कर विधानसभा अध्यक्ष के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कांग्रेसियों से एकजुट होकर संवैधानिक तरीके से प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेने की अपील की। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें