फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी आयोग के सदस्य ने सुनीं शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Dec 2025 02:25 PM IST

एससीएसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को नगर पालिका पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम, एसीपी व पालिका के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पालिका पहुंचे सदस्य की अधिकारियों ने अगवानी की। इसके बाद पालिका सभागार में अधिकारियों के साथ बैठकर सफाई कर्मियों व क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। सफाई कर्मियों ने समय से वेतन न मिलने व सप्ताह में छुट्टी की मांग की। ईपीएफ का समय से भुगतान न होने की बात सफाई कर्मियों ने कही। वहीं पालिका कर्मियों द्वारा गाली गलौज करने की भी शिकायत की। इस पर आयोग के सदस्य ने छुट्टी दिए जाने व अन्य भुगतान समय से करने के लिए ईओ महेंद्र कुमार को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्ण कांत भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें