भीतरगांव क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी और बढ़ते तापमान ने जनजीवन के साथ-साथ वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा कर दिया है। भीतरगांव ब्लॉक के लगभग सभी प्रमुख जलाशय और तालाब पूरी तरह सूख चुके हैं। जलस्तर गिरने से जंगल के प्राकृतिक जल स्रोत जैसे नाले और कुलाबों में भी मोटी दरारें पड़ गई है। शुक्रवार दोपहर नीलगाय का एक झुंड उदईपुर नाला पुल के पर प्यास बुझाने के लिए आया, लेकिन वहां पर एक बूंद पानी नहीं मिला। जंगली जानवर प्यास बुझाने के लिए दिन भर इधर-उधर भटकते रहे हैं।