निराला नगर रेलवे मैदान पर मंगलवार को संत निरंकारी मंडल की ओर से आयोजित रूहानी समागम में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। समागम में मुख्य वक्ता के रूप में संत शंभू नाथ तिवारी मंच पर विराजमान हुए, जिनके दर्शन और पावन प्रवचनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।