रक्षा सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरसौल ब्लॉक में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 1.65 मीटर होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपये से अधिक वेतन दिया जाएगा। वेतन संबंधित राज्य के मानकों के अनुसार निर्धारित होगा और अभ्यर्थियों की तैनाती देश के किसी भी हिस्से में की जा सकती है।