फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया आरओबी: ब्लॉक न मिलने से दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुआ गर्डर रखने का काम

कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग स्थित सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर रखने का काम मंगलवार से प्रस्तावित था। लेकिन तकनीकी कारणों से रेलवे कंट्रोल रूम से ब्लॉक न मिलने के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका। इसकी वजह से सिर्फ तैयारियां ही होती रहीं। वहीं, रेलवे की कार्यदायी एजेंसी को अनुमति मिलने के बाद सड़क यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मरहला चौराहा और सरैया आरओबी मोड़ पर बोल्डर (पत्थर) रखकर रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। बुधवार को डिप्टी चीफ इंजीनियर (ब्रिज) आशीष कुमार वर्मा, एक्सईएन (ब्रिज) अनिल कुमार, साइड इंजीनियर रोहित खन्ना और जेई आशुतोष तिवारी कार्य स्थल पर मौजूद रहे। विभाग ने क्रेन की मदद से सामान कार्य स्थल तक पहुंचाया। इसके अलावा पैडिंग और बेयरिंग का कार्य किया गया। बताया गया कि गुरुवार सुबह 9 से 11 बजे के बीच रेलवे की ओर से ब्लॉक दिया जाएगा, जिसके बाद मुख्य कार्य होंगे। जबकि अप व डाउन लाइन पर 30 किमी. प्रतिघंटा के कॉशन से बुधवार से ही ट्रेनें निकलनी शुरू हो गई हैं। तीन माह तक काम चलेगा, इसके लिए रोजाना दो-दो घंटे का ब्लॉक लिए जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें