फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

हनुमंत विहार थाना पुलिस ने पीएसी कर्मी के घर हुई 21 लाख रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए जेवरात, नकदी और अन्य सामान समेत शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 174/2026 की जांच के दौरान त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने पवन उर्फ रवि चौरसिया और राहुल कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें