कानपुर बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तृतीय कानपुर जिला सीनियर्स व मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन शनिवार को मैनावती मार्ग स्थित एकेडमी में हुआ। इसमें पुरुष एकल वर्ग में ऋषभ व महिला वर्ग में श्रेयांशी विजेता बनीं। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में ऋषभ कुमार ने प्रथम सिंह को 9-21, 21-19, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, पुरुष युगल में अखिलेश कुमार कश्यप और ऋषभ कुमार की जोड़ी ने फाइनल मैच में अमृतमय विश्वास और ब्रजमणि सिंह से 21-12 व 22-13 से मात दी।