बिठूर में श्मशान घाट के पास बने प्रतीक्षालय की बदहाली की खबर अमर उजाला में 11 मई को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मरम्मत का काम शुरू हो गया है।प्रतीक्षालय में नए टीन सेट लगवाए गए हैं और परिसर में इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है। अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले लोगों को बारिश, धूप और सर्दी से बचाने के लिए प्रतीक्षालय बनवाया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में यह बदहाल हो गया था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।