भीतरगांव-सांढ़ मार्ग गर्मी की पहली दस्तक और चटक धूप आते ही दम तोड़ने के मामले में पीडब्ल्यूडी की तरफ से एक बयान आया है। विभाग के सहायक अभियंता सुभाष यादव का कहना है कि साढ़ में डिफेंस कॉरिडोर के कारण भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है जिस कारण नई डामर की परत में दरारे पड़ रही थीं। जिनकी मरम्मत कराई जा रही है।