फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ उत्सव अभियान के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन

किदवईनगर स्थित महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘समर्पण’ की ओर से शनिवार को स्वच्छ उत्सव अभियान के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर ई-ब्लॉक चौराहे, बजरंगबली मंदिर और बी-ब्लॉक से होते हुए वीरेंद्र स्वरूप स्कूल तक निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नम्रता पांडेय ने बताया कि रैली से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर प्राचार्या प्रो. अंजू चौधरी, प्रो. रश्मि चतुर्वेदी, प्रो. दीपाली श्रीवास्तव, प्रो. दीपाली निगम, प्रो. ज्योति किरण मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें