कानपुर के संजय गांधी नगर इलाके में स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार बढ़ते बिजली बिल और मीटर रीडिंग में गड़बड़ी से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को पार्षद योगेंद्र शर्मा का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। कई लोगों ने बताया कि पहले जहां सामान्य बिल आता था, वहीं अब दोगुना या उससे अधिक बिल आ रहा है। इसके अलावा मीटर रीडिंग में भी अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।