फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में जयकारों संग निकलीं शोभायात्राएं, जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ यात्रा का स्वागत

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर रविवार को अलग ही उल्लास दिखा। पूरा शहर राममय हो गया। आज गली-गली अवध सजाएंगे, आज पग-पग पलक बिछाएंगे, आज सूखे हुए पत्ते फल जाएंगे, नयना भीगे-भीगे जाए, कैसे खुशी ये छिपाए राम आएंगे...जैसे भजनों की धुन के साथ शहरभर में शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। शंख-घड़ियाल बजाते हुए भगवान राम के भक्तों की टोलियां जहां-जहां से गुजरी, पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। सबसे बड़ी शोभायात्रा रावतपुर के रामलला मंदिर से निकाली गई। प्रभु श्रीराम की आरती व पूजन कर शोभायात्रा शुरू की गई। इसमें प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, भगवान शंकर व रानी लक्ष्मीबाई साहित कई झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा पं. काली शंकर अवस्थी मार्ग, ट्रांसफार्मर तिराहा, आनंदनगर, दक्षिणेश्वर मंदिर, पाथामाई चौराहा, मखानेश्वर मंदिर, हेमराज हनुमान मंदिर, बजरंग तिराहा गोपाला टॉवर, एम ब्लॉक चौराहा होते हुए वापस रामलला मंदिर पर आकर समाप्त हुई। ध्वजा लिए सैकड़ों की भीड़ में लोग जय-जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कमेटी के अवध विहारी मिश्रा, गोपाल बाजपेई आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें