फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की ट्रिपिंग जारी, भीषण गर्मी में जूझे लोग, सबस्टेशन पहुंचकर लोगों ने जाहिर की नाराजगी

शिखा पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 12:06 PM IST

भीषण गर्मी में शुक्रवार को भी कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कल्याणपुर, न्यू बारासिरोही, गूबा गार्डन, बारासिरोही, नानकारी, पनकी रोड समेत अन्य इलाकों भी बिजली ट्रिपिंग जारी रही। शुक्रवार को दोबारा बारासिरोही सबस्टेशन पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि तापमान अधिक होने के कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बारासिरोही से निकलने वाले फीडर न्यू बारासिरोही के ओवरलोड होने, एचटी फ्यूज जलने और एबी केबल पिघलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव कर विद्युत आपूर्ति बंद करा दी थी, इसी कारण समस्या हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें