फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवामीर में फेंके गए क्रोमियम कचरे का प्रदूषण विभाग ने लिया सैंपल, खंगाले जाएंगे हाईवे के कैमरे

Shikha Pandey Updated Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST

महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर गांव में खुले में फेंके गए क्रोमियम युक्त जहरीले कचरे की जांच अब तेज हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और हरे रंग के मलबे के साथ-साथ पास में भरे पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के डॉक्टर रजनीश ने जांच के बाद बताया कि यह केमिकल बेहद खतरनाक है। उनके अनुसार यह न सिर्फ मानव जीवन के लिए घातक है बल्कि भूजल को भी दूषित कर सकता है। इसके संपर्क में आने से त्वचा, सांस और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों ने पास में बने फार्म हाउस और आसपास घर बनाकर रह रहे लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों को पकड़ा जा सके। इसके साथ ही स्थानीय महाराजपुर थाने और चौकी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस क्षेत्र में इस तरह की कोई फैक्ट्री संचालित नहीं है। आशंका है कि यह जहरीला मलबा गैर जनपद से लाकर रात के अंधेरे में यहां डाला गया है। इसको लेकर उस जनपद के प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है। बोर्ड ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ पर्यावरण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच को पुख्ता करने के लिए प्रदूषण विभाग ने एनएचएआई को भी चिठ्ठी जारी करने की बात कही है, ताकि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा सके। इससे यह पता चल सकेगा कि घटना वाले दिन किस वाहन से आकर यहां कचरा डाला गया था। ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग की इस कार्रवाई पर राहत जताई है और मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह जहरीला कचरा फेंकने की हिम्मत न कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें