फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी कर बेचने जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साढ़ थाना क्षेत्र बेहटा बुजुर्ग गांव से भैंस चोरी कर बेचने जा रहे कन्नौज निवासी आरोपी को पुलिस ने दौलतपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जीजा और साले मिलकर पशु चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जीजा को गिरफ्तार किया गया है, साला फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि 12 जनवरी की रात बेहटा बुजुर्ग निवासी भोला सिंह की भैंस चोरी हो गई थी। मोबाइल फोन नंबर के आधार पर शनिवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के दौलतपुर मोड़ के पास से कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के ऐमा गांव निवासी निडर सिंह को गिरफ्तार किया गया। जितेंद्र सिंह निवासी ऐमा थाना महराजपुर मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी निडर व फरार आरोपी जितेंद्र जीजा-साले हैं। दोनों जहानाबाद बाजार भैंस बेचने जा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें