बीते माह महाराजपुर थाना क्षेत्र में स्थित वृंदावन लॉन में जन्मदिन पार्टी के दौरान वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट गाड़ियों में तोड़फोड़ एवं करीब 60 राउंड फायरिंग हुई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसके पूर्व भी कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसी क्रम में मंगलवार को महाराजपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। जिसमें रहनस गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र इकबाल को एक अवैध तमंचा तथा एक फंसी हुई कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर महाराजपुर थाने सहित गैर जनपदों में भी एससी एसटी एक्ट सहित दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य कार्रवाई की जा रही है।