अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा की ओर से के ब्लॉक, किदवई नगर स्थित श्री राधामाधव मंदिर में काव्यगोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी व महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर किया गया। शिवसहाय मिश्र की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। मुख्य प्रवक्ता शारदा प्रसाद शुक्ला ने अटल बिहारी बाजपेयी की कविताएं पढ़ीं। अशोक शास्त्री ने ने जन-जन रोमा, मन-मन रोमा, करके याद तुम्हारी, इस दुनिया में अमर रहेंगे अपने अटल बिहारी... सुनाकर उन्हें नमन किया। डॉ. विनोद, राजेंद्र अवस्थी, राजेश सिंह आदि ने भी रचनाएं पढ़ीं। गोष्ठी में राष्ट्रीय महामंत्री महेश मिश्रा, भीमशंकर मिश्र, सुनील, केके पांडेय आदि रहे।