शहर से सटे कुरसौली, मोहनपुरवा, पंचमापुर, मंधना, गोरहा, बगदौधी बांगर, प्रतापपुर, टिकरा और लोधर समेत कई गांवों में इन दिनों बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही है। खेतों को काटकर सैकड़ों भूखंड तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर स्वीकृत लेआउट या नक्शे से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है।