फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह गंदगी का ढेर, लोग परेशान, संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा

गंगाघाट नगर पालिका की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से नगर में जगह-जगह गंदगी व कूड़े का ढेर लगा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, आवागमन भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी पालिका को दी गई है। इसके बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही। मोहल्ला डाकतार कॉलोनी, नाथू खेड़ा, कंचन नगर, अंबिका पुरम, सर्वोदय नगर, आदर्श नगर, रहमत नगर, परमसुख खेड़ा, अलीपुर, मालवीय नगर, श्रीनगर समेत कई मोहल्लों की आबादी के बीच खाली स्थान पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। नियमित कूड़ा उठान न होने से लोग परेशान है। जगपाल सिंह, रमेश गुप्ता, पवन सिंह, सुशील गौतम, प्रेम कुमार, विनय गुप्ता समेत अन्य ने बताया कि पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई न किए जाने से कई जगह नालियां भी चोक पड़ी है। इससे कुछ घरों में जल भराव की स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी सफाई नायकों को बुलाकर इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें