कानपुर देहात के झिंझक कस्बा में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर लौटे मां- बेटे को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। पिकअप के साथ करीब 30 मिनट तक घिसटने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां की रसूलाबाद सीएचसी से हैलट ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने रसूलाबाद झींझक मार्ग पर पेड़ की टहनियां ड़ालकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारी परिजनों को शांत करवाने में जुटे हैं।