फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण, 31 मई से शुरू होंगी 14 स्टेशनों के बीच यात्री सेवाएं

मेट्रो के साथ ही शहर के लिए 30 मई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएसए में आयोजित जनसभा स्थल से जैसे ही मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण करेंगे, तभी नयागंज भूमिगत स्टेशन में विशेष रूप से फूलों से सजी ट्रेन रवाना होगी। इसमें एक संस्थान के जुड़े बच्चे देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ, हाथ में तिरंगा लिए सफर करेंगे। गुरुवार को इसके लिए भूमिगत स्टेशनों पर सभी तैयारियां पूरी की गईं। भूमिगत स्टेशनों खासकर नयागंज को विशेष रूप से सजाया गया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एलईडी स्क्रीन में सीएसए से लाइव प्रसारण किया जाएगा। ऐसा ही लाइव प्रसारण सीएसए ग्राउंड पर भी होगा। जैसे ही प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे, वैसे ही मेट्रो ट्रेन अपने साथ लाखों शहरवासियों की उम्मीदों और सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ेगी। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल के बीच पड़ने वाले सभी पांच भूमिगत स्टेशन क्रमश: चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल) हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें