सटडाउन लेने के बाद भी सप्लाई छोङ देने से पोल पर चढ़ कर फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन की मौत के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने पसेमा बिजली घर में धावा बोल दिया जिससे कर्मचारी सबस्टेशन छोङकर भाग गये। इसके बाद पूरी रात सहित तकरीबन 19 घंटे तक पूरा सबमिटेशन लावारिस पड़ा रहा अधिकारी मौके पर पहुंचे तब सप्लाई बहाल कराई।