फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांच घंटे जाम रहा रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर

शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 11:04 PM IST

फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया। पहले तो वाहन एक तरफ से निकलते रहे। सुबह करीब सात बजे चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लाईओवर पर बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कराया। इससे कुछ ही देर में जाम लग गया। हालात यह हो गई कि रामादेवी से जाजमऊ गंगापुल के बीच करीब छह किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। वहीं, जाम देख नौबस्ता से रामादेवी की तरफ आ रहे वाहन फ्लाईओवर के नीचे से रामादेवी होकर गंतव्य को निकल गए। शव हटाने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को फ्लाईओवर से हटवाया। इस काम में पुलिस को पांच घंटे का वक्त लग गया। दोपहर करीब 12 बजे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें